बरेली, मार्च 19 -- बरसेर। सिरौली पुलिस ने बुधवार को धौरेला के जितेंद्र को तीन माह के लिए जिला बदर किया है। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र अपहरण, हत्या जैसे जघन्य अपराधों में लिप्त रहता था। उस पर तमाम मामले दर्ज हैं। आसपास गांवों में भी उसका भय व्याप्त है। डर से कोई उसके खिलाफ गवाही देने को भी तैयार नहीं होता है। बुधवार को पुलिस ने उसे तीन माह के लिए जिला बदर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...