भागलपुर, अप्रैल 20 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिंदल कुलदेवी सेवा समिति की ओर से स्टेशन रोड बाजोरिया गली स्थित श्री राधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी सह धोली सती दादी मंदिर में चल रहे तीन दिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इस अवसर पर भागलपुर, बनारस और वृंदावन गुरुधाम से आए पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय, पंच महादेव शिवलिंग, शीतला माता और बटुक भैरव दरबार की प्राण-प्रतिष्ठा विधि-विधानपूर्वक की जा रही है। समिति के अध्यक्ष पवन सर्राफ ने बताया कि सोमवार को प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मौके पर समिति के राजेश सर्राफ, रवि अग्रवाल, संजय कुमार, अरुण, अनिल, आशीष, अशोक, पूनम सर्राफ, नीतू सर्राफ, प्रीति, सुनीता, नीतू, अन्नू , पूनम, स...