अलीगढ़, दिसम्बर 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। बरौला जाफराबाद व धोर्रामाफी में 1.49 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित दो नए आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन का बुधवार को मेयर प्रशांत सिंघल व नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने शुभारंभ किया। महानगर में अब तक चार आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन शुरू कर दिए गए हैं। इससे मुख्य सड़क के किनारे बने डलाव घर में कचरा नहीं डाला जाएगा। वाहन सीधे इसमें कचरा डालेंगे और कैप्सूल उठकर कचरा निस्तारण केंद्र जाएगा। शासन की गाइड लाइन है कि सड़क किनारे कचरा नहीं डाला जाएगा। इसको धीरे-धीरे समाप्त करना है। डलाव घर सड़क किनारे से समाप्त किए जाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम लगातार आधुनिक ट्रांसफर स्टेशन स्थापित करा रहा है। पहले चरण में जमालपुर, कमेला रोड,ओजोन सिटी और शाहजमल क्षेत्र में आधुनिक डलाव संचालित किए गए हैं। बुधवार को दू...