रांची, मार्च 29 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के धोबी सोसो गांव में रविवार को रामोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण सिंह ने किया। आयोजन के दौरान धार्मिक और सामाजिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिससे लोगों में जागरूकता का संदेश गया। गुमला से आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विकास कुमार निराला ने रामायण काल से लेकर महाभारत युग और वर्तमान समय की परिस्थितियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज में एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने पर जोर दिया। संगठन विस्तार पर दिया गया बल:विश्व हिंदू परिषद के एमपी सिंह ने गांवों में एकता और सामाजिक समरसता को मजबूत करने की बात कही। संगठन मंत्री उमेश मांझी ने पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार का आह्वान किया। इस दौरान दिलीप सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.