कोडरमा, अप्रैल 26 -- कोडरमा हमारे प्रतिनिधि अखिल भारतीय धोबी महासंघ कोडरमा इकाई की बैठक रविवार को मनिंद्र राम की अध्यक्षता में बजरंग नगर, झुमरी तिलैया में हुई। इसमें सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक तथा संगठनात्मक मजबूती से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन, शिक्षा के विस्तार, युवाओं के मार्गदर्शन, समाज में एकता और समरसता को बढ़ावा देने, तथा वंचित एवं दबे-कुचले वर्गों के उत्थान जैसे विषयों पर चर्चा हुई। जिला परिषद सदस्य महादेव राम ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर गंभीर चिंता जतायी। कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा माध्यम है, जिसके द्वारा समाज में जागरुकता संभव है। यह भी पढ़ें- दहेज मुक्त जागरुकता सह सम्मान समारोह आयोजित जिला सचिव प्रकाश रजक ने समाज की एकता और संगठन की मजबूती पर विशेष...