हरदोई, अप्रैल 21 -- हरदोई। जनपद के हरियांवां ब्लॉक अंतर्गत ग्राम धोबिया स्थित प्राचीन स्थल धोबिया आश्रम में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग उठी है। इस संबंध में आश्रम के महंत स्वामी नारायणानंद ने भाजपा नेता आदर्श दीपक मिश्र के साथ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा से मुलाक़ात की और एक प्रार्थना पत्र सौंपा है। पत्र में बताया गया है कि यह क्षेत्र घने जंगलों के बीच स्थित प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थल है। जहां पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचते हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यहां पुलिस चौकी की आवश्यकता बताई गई है। पत्र में यह भी बताया गया कि चौकी निर्माण के लिए आश्रम की ओर से नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। सरकार ने इस क्षेत्र को पर्यटन स्थल घोषित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...