धोबना गांव से 10 केवी ट्रांसफार्मर की कॉइल चोरी, 25 घरों में छाया अंधेरा
दुमका, जून 22 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड क्षेत्र के कुसुमघटा पंचायत अंतर्गत धोबना गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने 10 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाते हुए कॉइल चोरी कर ली। घटना के बाद से गांव के 25 घरों की बिजली गुल है और लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के अनुसार रविवार शाम को तेज आंधी-तूफान आया था। उसके बाद से ही पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित थी। सोमवार सुबह जब कुछ ग्रामीण ट्रांसफार्मर की ओर गए तो देखा कि ट्रांसफार्मर के उपकरण चारों तरफ बिखरे पड़े थे। ट्रांसफार्मर का ढक्कन खुला था और अंदर से कॉइल गायब थी। घटना की सूचना तुरंत संबंधित बिजली मिस्त्री को दी गई। मिस्त्री ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और इसकी जानकारी बिजली विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का कहना है कि पहले आंधी-तूफान से बिजली ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.