नई दिल्ली, जनवरी 11 -- भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि वह शतक लगाने से सिर्फ सात रन से चूक गए। हालांकि प्लेयर ऑफ द मैच बने विराट कोहली ने मैच के बाद कहा कि वह उपलब्धियों के बारे में नहीं सोचते हैं और वह रनों का पीछा करते समय सिर्फ टीम को अच्छी स्थिति में पहुंचाने में ध्यान देते हैं। वहीं विराट कोहली ने स्टेडियम में बैटिंग के लिए जाते समय फैंस के जोरदार स्वागत करने पर कहा कि उन्हें ये अच्छा लगता है लेकिन उस बल्लेबाज के लिए बुरा लगता है, जो आउट होकर जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा धोनी के साथ भी होता था। विराट कोहली ने मैच जीतने बाद हर्षा भोगले के सवाल (रोहित के आउट होने पर क्या वह थोड़ा देर से मैदान पर पहुंचे) पर कहा, ''यह सब अलग-अलग मैचों में अलग-अलग समय पर होता ह...