धोनी के सबसे बड़े साथी ने छोड़ा CSK का साथ, दोनों ने मिलकर चेन्नई को 5 बार बनाया है चैंपियन
नई दिल्ली, जुलाई 13 -- चेन्नई सुपर किंग्स में एक नाम अगर आईपीएल के पहले सीजन से बरकरार है तो वह एमएस धोनी हैं, लेकिन इस बात को बहुत कम लोग जानते हैं कि धोनी के साथ-साथ एक और नाम सीएसके के साथ हमेशा से जुड़ा रहा है। वह नाम है न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर स्टीफन फ्लेमिंग का, जो 17 साल से चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच थे और शुरुआत में वह टीम का हिस्सा भी रहे। हालांकि, एमएस धोनी के चेन्नई सुपर किंग्स में सबसे बड़े साथी कहे जाने वाले स्टीफन फ्लेमिंग ने सीएसके का साथ आखिरकार छोड़ दिया है। CSK ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है कि स्टीफन फ्लेमिंग ने हेड कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। फ्रेंचाइजी की ओर से कहा गया है, "सुपर किंग्स और हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। हमने मिलकर IPL इतिहास की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.