रांची, मार्च 9 -- विश्व कप:: बढ़ीं धड़कनें: धोनी और रोहित ने एक साथ थामी टी-20 विश्व कप ट्रॉफी रांची। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में रविवार को वह दृश्य देखने को मिला जिसे भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। टी-20 विश्व कप-2026 के फाइनल मुकाबले से पहले आयोजित रंगारंग समापन समारोह ने मैदान से लेकर टीवी पर लाइव देख रहे दर्शकों की धड़कनें बढ़ा दीं। माहौल तब पूरी तरह बदल गया जब मैदान पर दो 'विश्व विजेता' कप्तान एक साथ नजर आए।महेंद्र सिंह धोनी (2007 विजेता कप्तान) और उनके साथ रोहित शर्मा (2024 विजेता कप्तान) जैसे ही ट्रॉफी लेकर बाउंड्री लाइन से अंदर आए, पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी... और रोहित-रोहित... के नारों से गूंज उठा। दर्शकों का उत्साह चरम पर था, हर कोई इस दुर्लभ पल को अपने कैमरों में कैद करने के लिए बेताब दिखा।धोन...