नई दिल्ली, अगस्त 13 -- हरभजन सिंह ने भारतीय टीम में जीत का विश्वास जगाने का श्रेय विराट कोहली को दिया है। पूर्व क्रिकेटर ने बताया कि कोहली खिलाड़ियों को लगातार बताते थे कि कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। पूर्व स्पिनर ने कहा है कि फिटनेस को लेकर भी उन्होंने खिलाड़ियों को जागरूक किया और उन्होंने ही उनको एहसास दिलाया कि उनकी क्षमता उनकी सोच से भी ज्यादा थी। कोहली को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार कप्तानी मिली थी, उसके बाद अगले साल धोनी के टेस्ट रिटायरमेंट के साथ ही वह टेस्ट टीम के नियमित कप्तान बन गए। यह भी पढ़ें- 'कड़ी मेहनत का फल मिलता ही है', भारतीय टीम में चयन पर खुलकर बोले आकिब नबीधोनी और कोहली की कप्तानी में अंतर बताया हरभजन सिंह ने पीटीआई से बातचीत में कहा, ''विराट कोहली ने एक बार कुछ बहुत जरूरी बात कही थी। जब हम 2010-11 में ऑस...