देहरादून, अक्टूबर 16 -- उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ गुरुवार शाम देहरादून की कैंट कोतवाली में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री का आरोप है कि उनके पति ने विवाहित होने के बावजूद धोखे से शादी की और उनको जान से मारने का षड्यंत्र भी रचा था। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके पति गिरधारी लाल साहू का कई दूसरी महिलाओं के साथ भी संबंध है।'झूठ बोलकर की थी शादी' यमुना कॉलोनी स्थित मंत्री आवास में रहने वाली रेखा आर्या ने तहरीर में बताया कि छह जुलाई 2004 को उनका विवाह गिरधारी लाल साहू निवासी बदायूं-बरेली रोड, जोगी नवादा, बरेली, उत्तर प्रदेश के साथ हुआ था। आरोप है कि साहू ने खुद को अविवाहित बताकर और उन्हें धोखे में रखकर शादी की। कुछ साल बाद गिरधारी के पहले से वि...