अलीगढ़, मार्च 10 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव उटवारा में एक बुजुर्ग की जमीन धोखाधड़ी से बेचने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित रिंकू पुत्र पूरन सिंह ने विशेष न्यायाधीश कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल कर बिजेंद्र, विक्रम सिंह, जीवन सिंह समेत सात लोगों पर जालसाजी, मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाया है। टप्पल क्षेत्र के गांव उटवारा निवासी रिंकू पुत्र पूरन सिंह हाल निवासी फरीदाबाद ने बताया कि उनके अंधे और बीमार पिता पूरन सिंह को परिचित बिजेंद्र ने 18 जुलाई 2025 को फरीदाबाद से उटवारा ले जाकर उत्तर प्रदेश सरकार की कथित अंधे व्यक्तियों के लिए 5 हजार रुपये मासिक पेंशन योजना का लालच दिया व 20 अगस्त 2025 को तहसील खैर में विक्रम सिंह के पक्ष में 0.057 हेक्टेयर जमीन का बैनामा करा लिया, जिसमें गवाह जीवन सिंह व अनिल कुमार शामिल...