प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय बाजार में एक किशोरी को धोखे से घर में बुलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां ने मामले में केस दर्ज कराया है। कोहंडौर बाजार के करीब का रहने वाला युवक 25 फरवरी को किशोरी के घर पहुंचा। किशोरी से कहा कि उसे उसकी मां बुला रही है। किशोरी युवक के घर गई तो वहां कोई नहीं था। उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। घटना की बाबत शिकायत करने पर परिवार के लोगों को मारने, फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर भगा दिया। बुधवार को किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। एसओ धनंजय राय ने बताया कि मां की तहरीर पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.