अंबेडकर नगर, मई 19 -- दुलहूपुर, अम्बेडकरनगर,संवाददाता। धोखे से दूसरी जमीन का बैनामा कराने और विरोध करने पर जातिसूचक गालियां देकर मारपीट करने के आरोप में जैतपुर पुलिस ने अदालत के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थाना क्षेत्र के आजनपारा गांव निवासी राहुल कुमार ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि वर्ष 2024 में उसने नत्थूपुर लौधना गांव निवासी हमीदुल निशा से 0.0240 हेक्टेयर जमीन करीब तीन लाख रुपये में खरीदने का करार किया था। आरोप है कि साजिदा खातून निवासी आजनपारा थाना मालीपुर और बबलू निवासी जफ्फरपुर थाना जलालपुर ने खुद को जमीन विक्रेता का करीबी बताकर राहुल कुमार और विक्रेता महिला को भरोसे में लिया तथा कथित रूप से धोखे से दूसरी जमीन का बैना...