नई दिल्ली, मई 13 -- एयर कंडीशनर खरीदते समय सबसे बड़ी उलझन सही कैपेसिटी यानी टन चुनने की होती है। अगर AC कमरे के साइज से छोटा हुआ तो कूलिंग नहीं होगी, और अगर बहुत बड़ा हुआ तो बिजली का बिल बेवजह ज्यादा आएगा। AC की क्षमता मापने के लिए वर्ग फुट का इस्तेमाल किया जाता है। अपने कमरे की लंबाई और चौड़ाई को गुणा करके एरिया निकालें। 1. 100 sq. ft. तक का कमरा: 0.8 से 1 टन का AC पर्याप्त है। 2. 100 से 150 sq. ft. का कमरा: 1.5 टन का AC सबसे बेहतर होता है। 3. 150 से 250 sq. ft. का कमरा: 2 टन या उससे अधिक क्षमता वाला AC चाहिए।गणना कैसे करें? (थंब रूल) एक सामान्य नियम के अनुसार, कमरे के कुल वर्ग फुट को 600 से भाग देने पर आवश्यक टन का अनुमान मिल जाता है।इन 3 बातों का भी रखें ध्यान सिर्फ कमरे का साइज ही काफी नहीं है, इन कारकों पर भी गौर करें, कमरे की दिशा: ...