मऊ, मई 21 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना में धोखाधड़ी के एक मामले में फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई किया। कोर्ट में काफी दिनों से उपस्थित नहीं होने पर पुलिस टीम ने गुरुवार को कोर्ट के आदेश पर धारा 82 की नोटिस चस्पा किया। कस्बा चौकी इंचार्ज मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मुनादी के साथ आरोपी के घर पहुंचे। टीम ने आरोपी के मकान पर नोटिस चस्पा किया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस के अनुसार, कबीराबाद निवासी खुर्रम रिजवान पर एक महिला की जमीन हड़पने का आरोप है। इस संबंध में स्थानीय कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। यह भी पढ़ें- हिस्ट्रीशीटर के घर हुई 82 की कार्रवाई मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट मऊ की अदालत में चल रही है। न्यायालय ने आरोपी को कई बार हाजिर होने के लिए नोटिस जारी किए,...