चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट। फर्जी शेयर निवेश, एपीके फाइल व जॉब फ्राड के नाम से धोखाधड़ी के शिकार 17 पीड़ितों का पुलिस ने तीन लाख 90 हजार 870 रुपये वापस कराया है। एसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ितों ने अलग-अलग तिथियों में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार राय को मामलों का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए गए थे। साइबर सेल प्रभारी ने सहयोगी आरक्षी सर्वेश कुमार व प्रशांत कुमार के साथ मिलकर पीड़ितों का पैसा बरामद कर वापस कराने में सफलता हासिल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...