जहानाबाद, सितम्बर 28 -- एमपी पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में हुई गिरफ्तारी गोपालगंज के छपिया गांव का रहने वाला है आरोपी मेहंदिया, निज संवाददाता कलेर प्रखंड की कामता पंचायत में पदस्थापित पंचायत सचिव टोनी कुमार की मध्य प्रदेश पुलिस, बिहार एसटीएफ और कलेर पुलिस की संयुक्त टीम ने कलेर स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी मध्य प्रदेश में दर्ज एक मामले में जारी वारंट के आधार पर की गई। वह मूल रूप से गोपालगंज के छपिया गांव का रहने वाला है।

गिरफ्तारी की जानकारी बताया जाता है कि पंचायत सचिव टोनी कुमार के विरुद्ध मध्य प्रदेश के शामगढ़ थाना में कांड संख्या 282/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज है। उक्त मामले में धोखाधड़ी से जुड़े आरोपों की बात सामने आई है। इसी मामले में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध वारंट निर्गत किया गया था। वारंट...