आजमगढ़, मार्च 18 -- आजमगढ़। मेहनाजपुर थाना की पुलिस ने नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपी को पकड़ा है। आरोपी फूलेंदर राम ने विभिन्न सरकारी संस्थानों ( रेलवे और अन्य विभागों) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर विश्वास में लिया। कई किस्तों में लगभग 12 लाख रुपये लिए थे। नौकरी न मिलने पर रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज जांच कर रही थी। पुलिस ने आरोपी फूलेंदर राम निवासी बरेहता थाना तरवां को उसके गांव के पास से पकड़ा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...