खगडि़या, जून 4 -- महेशखूंट। एक प्रतिनिधि ग्राहकों का 74 लाख रुपये लेकर फरार स्थानीय तिलक प्रोफिसिएंट बैंकख् महेशखूंट के शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पंकज को महेशखूंट पुलिस गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पीड़िता अनिल कुमार पोद्दार, अशोक गुप्ता, पवन कुमार, प्रकाश यादव, रंजीत कुमार, राजकुमार साह, सुरेन्द्र पासवान, उदय कुमार मंडल आदि ने बताया कि15.जून 2012 को गोगरी थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी शाखा प्रबंधक प्रवीण कुमार पंकज ने मोबाइल से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि वह तिलक प्रोफिसिएंट, निधि लिमिटेड के महेशखूंट शाखा का प्रबंधक है। अपना पैसा मेरे बैंक में जमा किजिए आपको भारी मुनाफा होगा। उसकी बात सुनकर कोई जवाबनहीं दिया, परन्तु 16 जून 2012 को प्रवीण कुमार पंकज पुन: उसकेे पास आए और धोखा देने के उद्देश्य से झांसा देना शुरू कर ...