धोखाधड़ी कर 12 लाख ठगे
फर्रुखाबाद कन्नौज, सितम्बर 15 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। धोखाधड़ी कर 12 लाख रुपये ठग लिये गये। रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। इसको लेकर फ तेहगढ़ कोतवाली में तीन लोगों के किखलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है। शिव कालोनी नगला रोड मसेनी निवासी विपुल कुमार ने संजय सिंह बघेल निवासी डुबना, जिला फिरोजाबाद समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। आरोप लगाया कि इन लोगों ने उसके साथ धोखाधड़ी करके 12 लाख 10 हजार ठग लिए। वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की गयी है। इसमें जो आरोप लगे है उसको देखते हुये जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.