धोखाधड़ी कर खातों में मंगवाए लाखों रुपए, तीन के खिलाफ मुकदमा
पीलीभीत, जुलाई 14 -- पूरनपुर। साइबर अपराध के तहत तीन लोगों के बैंक खातों में लाखों रुपए मंगवाए गए। संदिग्ध खातों की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने तीनों खाता धारकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को लेकर पुलिस आपरेशन बज्र चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस भी इस आपरेशन के तहत संदिग्ध बैंक खातों की जांच पड़ताल कर रही है। इस दौरान खाता धारक अनुज पुत्र राजीव मोहल्ला साहूकारा के बैंक खाते में 23 अक्टूबर 2025 को 11.71 लाख , उसके बाद 16 लाख रुपए, 24 अक्टूबर को दो लाख, 3.70 लाख, 50 हजार और 3 लाख, 25 अक्टूबर को 25 लाख, 10 लाख रुपए साइबर अपराध के तहत खाते में मंगवाए गए। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन बज्र के तहत साइबर ठगी के मामले में एक और मुकदमा दर्ज इसके अलावा इफ्तियार पुत्र वशीर अहमद निवासी मोहल्ला साहूकारा के बैंक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.