उन्नाव, अप्रैल 10 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के मानपुर गांव के रहने वाले आशीष पुत्र राजकुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि धोखाधड़ी से उसके खाते से 37 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। आशीष ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 3 अप्रैल सुबह मोबाइल से धोखाधड़ी कर अज्ञात व्यक्ति ने अपने यूपीआई से 2 हजार, 20 हजार तथा 15 हजार अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...