बस्ती, जून 17 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने जमीन बेचने के नाम पर धोखे से 17 लाख 50 हजार रुपया हड़पने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी तहरीर में अजीत कुमार निवासी भोयर थाना कलवारी ने बताया कि अयूब और बदरूद्दीन निवासी रिधौरा थाना परसुरामपुर पर आरोप लगाया कि वे जमीन बेचने के नाम पर धोखे व जालसाजी से 17 लाख 50 हजार रुपया ले लिया। जमीन का बैनामा नहीं होने पर रुपये की मांग किया तो गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अयूब और बदरुद्दीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...