नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- ऑनलाइन पेमेंट में देरी? जी हां, लेकिन यह आपकी सुरक्षा के लिए है! आरबीआई Rs.10,000 से ऊपर के डिजिटल भुगतान पर 'एक घंटे का विलंब' रखने पर विचार कर रहा है। आखिर यह नियम कैसे काम करेगा और क्या इससे आम आदमी को परेशानी होगी? इन सात बिंदुओं में समझिए आरबीआई के इस नए डिजिटल सुरक्षा कवच की पूरी कहानी। 1. यह प्रस्ताव असल में है क्या?जवाब: आरबीआई ने Rs.10,000 से अधिक के डिजिटल ट्रांजैक्शन जैसे यूपीआई या आईएमपीएस पर एक घंटे की देरी का सुझाव दिया है। इसका मतलब है कि पैसा भेजने के एक घंटे बाद ही दूसरे के खाते में पहुंचेगा।2. इसका मुख्य उद्देश्य क्या है?जवाब: इसका मुख्य उद्देश्य डिजिटल धोखाधड़ी को रोकना है। यदि किसी के साथ धोखाधड़ी होती है, तो उस एक घंटे के दौरान वह ट्रांजैक्शन को रोक सकता है या बैंक को सूचित कर सकता है।3. क्या य...