हाजीपुर, जनवरी 5 -- हाजीपुर,नगर संवाददाता। प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाने एवं ओपी की पुलिस ने बीते रविवार को पॉक्सो एक्ट, अपहरण, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास, वारंट, उत्पाद अधिनियम में 24 आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि पॉक्सो एक्ट मामले में 01,अपहरण मामले में 01,धोखाधड़ी मामले में 01,हत्या के प्रयास मामले में 02,वारंट मामले में 11,एवं उत्पाद अधिनियम मामले में 08 अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध छापेमारी कर 13.35 लीटर विदेशी शराब एवं 614 लीटर देसी शराब बरामद किया गया। वहीं 34 कुर्की जप्ती किया गया। जिले में विशेष वाहन जांच अभियान चलाकर वाहन चालकों पर 85 स...