मुजफ्फरपुर, अप्रैल 8 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। रुपये कर्ज लेकर उसके बदले दिए चेक के बाउंस होने व धोखाधड़ी के आरोपित अहियापुर के बाड़ा जगन्नाथ गांव निवासी मनोज कुमार कर्ण को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त 2024 को अखाड़ाघाट निवासी रामबाबू सिंह ने कोर्ट में परिवाद दाखिल किया था। इसमें कहा था कि मनोज उसका पूर्व का परिचित है। 31 अक्टूबर 2023 को आरोपित ने उससे एक लाख 21 हजार रुपये कर्ज लिया। उसने चार माह में रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। कई बार तगादा करने पर उसने दो जुलाई 2024 को एक लाख 21 हजार रुपये का चेक दिया। खाता ब्लाक होने के कारण चेक बाउंस हो गया। उन्होंने आरोपित को आठ अगस्त 2024 को लीगल नोटिस भेजा। इस पर भी आरोपित ने न रुपये लौटाए और न ...