बुलंदशहर, जनवरी 6 -- कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को तहसील के निकट पुलिस ने सूचना पर एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसने अपना नाम सचिन निवासी गांव खेरली हाफिजपुर थाना दनकौर गौतमबुद्धनगर बताया। पकड़ा गया आरोपी धोखाधड़ी में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी ने दस हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया हुआ था। पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न थानों में सात मुकदमें दर्ज हैं। साथ ही पकड़े गए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.