नई दिल्ली, जनवरी 6 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने धोखाधड़ी के मामले में भगोड़ा घोषित की गई एक महिला को पुरानी दिल्ली के दरियागंज स्थित कुचा दखीनी राय इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला मेहनाज वर्ष 2023 में आदर्श नगर थाना में दर्ज 16.5 लाख की धोखाधड़ी के एक मामले में वांछित थी। उसे वर्ष 2024 में भगोड़ा घोषित किया गया था। उसने शिकायतकर्ता से एक घर धोखे से बेच दिया था, जबकि वह पहले ही किसी और को बेचा जा चुका था। बाद में उसने अपना स्थायी पता छोड़ दिया और गिरफ्तारी से बचने के लिए पति और बेटे के साथ पुरानी दिल्ली में रहने लगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...