बक्सर, मार्च 5 -- पेज तीन के लिए -- जांच शुरू मुरार के खेवली गांव निवासी पीड़ित अर्जुन राम ने पुलिस को दिया है आवेदन पशुपालन विभाग के रिटायर्ड कर्मी ने 33 लाख रुपये हड़पने का लगाया आरोप ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। जमीन दिलाने के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने का एक मामला सामने आया है। इस मामले में पशुपालन विभाग के एक रिटायर्ड कर्मी अर्जुन राम द्वारा एक पूर्व जिला पार्षद सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सभी आरोपी कांट पंचायत के ढोढ़नपुरा गांव के निवासी बताये जा रहे है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। मुरार थाना के खेवली गांव निवासी पीड़ित अर्जुन राम ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि वे अपनी पत्नी पानकली देवी के नाम पर जमीन खरीदना चाहते थे। उनके परिचित शिव सोन कुमार के माध्यम से ढोढनपुरा गांव के कुछ लो...