दरभंगा, मई 10 -- गणेश कुमार झा,घनश्यामपुर। धोखाधड़ी के एक मामले में हरियाणा पुलिस ने घनश्यामपुर थाना पुलिस के सहयोग से थाना क्षेत्र के एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान घनश्यामपुर निवासी राम लखन राय के पुत्र संतोष राय के रूप में हुई है। आरोपी को उसके ससुराल गनौन गांव से गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हरियाणा पुलिस एक दर्ज धोखाधड़ी मामले की जांच के सिलसिले में घनश्यामपुर पहुंची थी। स्थानीय पुलिस की सहयोग से छापेमारी कर आरोपी संतोष राय को हिरासत में लिया गया।गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी मामले में युवक गिरफ्तार इस संबंध में घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गाजियाबाद ...