देहरादून, अप्रैल 18 -- गोपेश्वर। आईटी एक्ट में लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी को पुलिस ने दक्षिणी गोवा से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने जानकारी दी कि न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पोखरी ने फौजदारी वाद संख्या-23/2023, धारा-420 IPC व 66 D IT आरोपी मारिया गोरेटी कारदोषी निवासी- नवागुल्ली दक्षिणी गोवा के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था। आरोपी महिला लगातार गिरफ्तारी से बचती रही।पुलिस अधीक्षक ने सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में आरोपी की तलाश के लिए विशेष पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना की। पुलिस ने तकनीकी संसाधनों और स्थानीय सूचनाओं की मदद से प्रयासों के बाद आरोपी को गोवा से गिरफ्तार कर जनपद चमोली लाया गया। जिसे न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट पोखरी के समक्ष पेश किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...