कुशीनगर, जुलाई 31 -- कुशीनगर। स्पाइस मनी लिमिटेड से करीब 71 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपियों सत्यवंत कुशवाह और यशवंत कुशवाह के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 बीएनएसएस (पूर्व में सीआरपीसी) के तहत उद्घोषणा (नोटिस) चस्पा की गई। रामकोला पुलिस और साइबर क्राइम थाना नोएडा की संयुक्त टीम ने कुशीनगर के लक्ष्मीगंज क्षेत्र स्थित आरोपियों के आवास पर पहुंचकर विधिवत नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मौजूदगी में मुनादी भी कराई और आरोपियों को निर्धारित समय के भीतर न्यायालय अथवा विवेचक के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया। यह कार्रवाई स्पाइस मनी लिमिटेड की शिकायत पर दर्ज उस मुकदमे में की गई है, जिसमें कंपनी ने करीब 71 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। मामले की विवेचना साइबर क्राइम थाना नोएडा द्वारा क...