सीवान, मार्च 11 -- दरौली, हिटी। जीरादेई थाना क्षेत्र के सुरवल गांव निवासी धर्मेन्द्र कुमार पाठक ने रजिस्ट्री जमीन को कूटरचित तरीके से लिखवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने दरौली थाने में दिए अपने आवेदन में लिखा है कि उनकी रजिस्ट्री जमीन गुठनी थाना क्षेत्र के मौजा श्रिकलपुर गांव में स्थित है। उन्होंने श्रीकलपुर गांव के ही दो महिला समेत अखिलेश्वर तिवारी, रामनारायण तिवारी, रणजीत तिवारी, संतोष कुमार तिवारी और प्रमोद कुमार तिवारी को आरोपित किया गया है। उन्होंने बताया कि 13 फरवरी को रजिस्ट्री कचहरी दरौली में कूट रचित कागजात तैयार कर उनकी रजिस्ट्री जमीन को इन लोगों के द्वारा अपने नाम कर लिया गया है। इन लोगों पर कई गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके फोन नंबर पर कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई है । थाना अध्यक्ष दरौली अविनाश क...