बांदा, जून 23 -- बांदा। साइबर अपराधी नए-नए हथकंडे अपना आमजन को ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर थाना टीम ने तीन पीड़ितों के खाते में 1.38 लाख वापस कराए हैं। प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना सुखराम सिंह ने बताया थाना कमासिन क्षेत्र की निशा देवी ने इंस्टाग्राम पर निजी/सरकारी नौकरी लगवाने का एड देखा और विज्ञापन में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो विभिन्न प्रकार शुल्क, सुरक्षा धनराशि आदि जमा कराने का झांसा देकर 60 हजार ठग लिए।

साइबर ठगी की घटनाएं थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जरैली कोठी निवासी इंतजार अहमद की ग्रॉसरी दुकान हैं, अहमद ने फेसबुक पर सस्ते में थोक ग्रॉसरी सामान उपलब्ध कराने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन से प्रभावित होकर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। जिस पर कम कीमत पर बड़ी मात्रा में सामान उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया, विश्वास कर उन...