नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित एक बिल्डर के कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में दुकान बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस मामले में विधवा महिला समेत दो लोगों ने बिल्डर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सेक्टर ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के वैदपुरा गांव में रहने वाली महिला वंदना और अमित ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज करवाया। उनके मुताबिक एक बिल्डर ने अपने प्रोजेक्ट में दुकान बेचने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की। आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी दुकान पर कब्जा नहीं दिया गया। वंदना से 32 लाख 92 हजार रुपये की ठगी की गई और अमित से 24 लाख 54 हजार रुपये ठगे गए। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि इस मामले में बिल्डर समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी ...