पीलीभीत, अप्रैल 6 -- पूरनपुर। कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर कलां के रहने वाले मो. इकबाल पुत्र नबी बक्श ने पुराने पासपोर्ट का ब्यौरा छिपा कर नया पासपोर्ट बनवाने के लिए आवेदन किया था। नए आवेदन में मो.इकबाल ने फर्जी दस्तावेज लगाकर जन्मतिथि बदल दी। इस मामले में सहायक पासपोर्ट अधिकारी की ओर से मो. इकबाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था। रविवार को पुलिस ने आरोपी इकबाल पुत्र नबी बख्श को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...