मुरादाबाद, मई 14 -- कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में एक आरोपी को गाजियाबाद से 3 साल बाद गिरफ्तार किया। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। मुरादाबाद के गांव शेरुआ धर्मपुर निवासी वरुण कुमार पुत्र स्वर्गीय रविंद्र सिंह ने धोखाधड़ी सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।इस मामले को लेकर पुलिस ने 1 नवंबर 2023 को मुकदमा दर्ज किया जिसमें आरोपी ने कंपनी से माल लेकर कंपनी का पेमेंट नहीं किया। धोखाधड़ी की वहीं जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले को लेकर पुलिस ने दर्ज मुकदमे के आधार पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी रोहित जैन पुत्र ओमप्रकाश जैन उर्फ प्रकाश जैन को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...