भदोही, अप्रैल 12 -- भदोही, संवाददाता। जिले के गोपीगंज थाने की पुलिस ने धोखाधड़ी के दो आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित द्वारा दस्तावेज प्रतिरूपण, धोखाधड़ी, छल के उद्देश्य से जालसाजी किया गया था। उसने शिकायतकर्ता के आधार कार्ड की छायाप्रति पर हस्ताक्षर के नीचे शिव शंकर निषाद द्वारा 43,900 रुपये ट्रांसफर स्वयं लिखकर अपने भाई अवधेश निषाद के खाते में ट्रांसफर कर दिया था। पुलिस ने अवधेश निषाद एवं शिवशंकर निषाद निवासी इब्राहिमपुर पुरवा को महावीर मंदिर के पास से दबोचा। पुलिस टीम में पारसनाथ यादव, नीरज निराला, सत्यप्रकाश रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.