जामताड़ा, अगस्त 9 -- कोयला लिंकेज का कांट्रेक्ट दिलाने के नाम पर 17.69 लाख रुपये धोखाधड़ी के आरोप में पश्चिम बंगाल के आसनसोल नॉर्थ थाना की पुलिस ने शुक्रवार देर रात को जामताड़ा से मनोज नागवंशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे जामताड़ा थाना क्षेत्र स्थित महिला कॉलेज के समीप से पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद तबीयत खराब होने पर उसे पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया।

आरोपी की पृष्ठभूमि गिरफ्तार आरोपी के परिजनों ने बताया कि 06 अगस्त को आसनसोल में विकास माजी एवं उनके शार्गिदों ने मिलकर मनोज नागवंशी और उसके भाई नीरज नागवंशी के साथ बेरहमी से मारपीट की थी।

पुलिस का कार्यवाही इधर आसनसोल नॉर्थ थाना के जांच अधिकारी मिहिर दे के अनुसार, आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट...