बगहा, मार्च 16 -- बेतिया। ट्रक पर 24 टन चावल लोड कर पश्चिम बंगाल ले जाने के बहाने धोखाधड़ी कर गायब कर दिया गया है। चावल की कीमत नौ लाख सात हजार 23 रुपये बताई जा रही है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महानागनी टोला निन्हवलिया निवासी अनिल रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट के मालिक बबलू कुमार ने मुफस्सिल थाने में बीते 12 मार्च को एफआईआर दर्ज कराई है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि बबलू कुमार गुप्ता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है । शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। एफआईआर में बबलू कुमार ने बताया है कि औद्योगिक क्षेत्र के समीप उनका अनिल रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट है। औद्योगिक क्षेत्र स्थित अरुदीप एग्रो चावल मिल के प्रोपराइटर हरिओम ने उनसे पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार में 24 टन चावल भेजने के लिए ट्रक की व्यवस्था करने को कहा था। उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.