गाज़ियाबाद, मई 16 -- गाजियाबाद, नतिन कौशिक। वसुंधरा सेक्टर-चार में रहने वाले संजीव गौर ने बैंक पर धोखाधड़ी कर 100 करोड़ रुपये की जमीन 51.94 करोड़ रुपये में बेचने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़ित ने नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। वसुंधरा सेक्टर-चार में रहने वाले संजीव गौर तरुणिका गौड हाउसिंग एंड कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के निदेशक हैं। उन्होंने शिकायत देकर बताया कि वर्ष 2008-09 में उनकी कंपनी ने सिकरोड गांव में 20020.20 वर्ग मीटर जमीन खरीदी थी। इस संपत्ति को गिरवी रखकर बैंक से कंपनी ने करीब सात करोड़ का कैश क्रेडिट और सात करोड़ रुपये बैंक गारंटी की सुविधा ली थी। वर्ष 2021 तक कंपनी ने बैंक को करीब पांच करोड़ रुपये कैश क्रेडिट के रूप में वापस कर दिए। करीब सवा तीन करोड़ रुपये की बैंक गांरटी भी वापस लौटा दी गई। ब्याज के रूप में करीब छह...