सिद्धार्थ, नवम्बर 2 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। सिद्धार्थनगर पुलिस ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठा कर ले जाने के बाद बैंक खाते से धोखाधड़ी कर 1.07 करोड़ रुपये अलग-अलग जगहों से निकलवा लेने के मामले में बेटी समेत पांच लोगों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की है। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र के करहना गांव निवासी गुलाबी देवी पत्नी रामकरन ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि हमारी छोटी पुत्री विद्या पत्नी बाबूराम हमको मुंबई से साथ लेकर आई और कही कि आपको घर छोड़ देंगे। लेकिन जब मैं पांच मार्च 2024 को करीब 11 बजे दिन में सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पहुंची तभी अचानक छोटी पुत्री विधा का पति बाबूराम पुत्र शंकर, ज्योति पुत्री शंकर, शंकर पुत्र अज्ञात निवासी बनगवा, थाना लालगंज जिला बस्ती के सा...