पीलीभीत, मार्च 24 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आसफजान निवासी शरद कुमार ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि वह एक सराफा व्यापारी है। मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी आशीष वर्मा,मनोज कुमार वर्मा को वह लंबे समय से जानते हैं। वर्ष 2021 में आशीष कुमार और मनोज ने उससे व्यापारिक आवश्यकता बताते हुए तीन किलोग्राम सात सौ ग्यारह ग्राम चांदी उधार ली थी। जिसकी कीमत करीब ढाइ लाख रूपये थी। जब उसने चांदी वापस करने को कहा तो आरोपी टालमटोल करने लगे। 17 मई 2024 को शाम करीब चार बजे वह आरोपियों के घर शिकायत करने गए तो आरोपियों ने उसे धमकाया। 16 जनवरी को वह अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। तभी नेहरू पार्क के पास आरोपियों ने उसको घेरकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...