फरीदाबाद, अप्रैल 23 -- बल्लभगढ़, अशोक जैन। गांव फतेहपुर बिल्लौच क्षेत्र के कई लोगों ने एक व्यक्ति पर सोसायटी के नाम पर पैसे लगवाकर धोखाधड़ी करने और रकम हड़पने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़ितों ने समाधान शिविर, फरीदाबाद में उपायुक्त को लिखित शिकायत देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया है कि आरोपी ने सेक्टर-2 बल्लभगढ़ में एक सोसायटी खोलकर लोगों को निवेश के लिए प्रेरित किया। लोगों को हर व्यक्ति से 600 रुपये जमा कराने और बदले में कमीशन देने का लालच दिया गया। कई महिलाओं समेत अन्य लोगों ने आरोपी के कहने पर पैसे जमा कर दिए। यह भी पढ़ें- दुकान दिलाने के नाम पर 7 लाख की ठगी, आरोपी पर एफआईआर दर्ज शिकायतकर्ताओं में संगीता, जगवती, मेमवती और लक्ष्मी सहित अन्य महिलाएं शामिल हैं। पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी ने तीन महीने में 2100...