धोखाधड़ी कर लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में पाकुड़ जिला से एक गिरफ्तार
दुमका, जून 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। बीएड में नामांकन कराने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में नगर थाना की पुलिस ने पाकुड़ जिला के हिरणपुर थाना अन्तर्गत लखनपुर गांव से एक आरोपी मो. कमल हसन अंसारी को गिरफ्तार कर दुमका ले आई और केन्द्रीय कारा भेज दिया। यह कार्रवाई दुमका शहर के रसिकपुर लिची बगान निवासी मिथिलेश कुमार के लिखित बयान पर पुलिस ने की है। आरोप है कि मो. कमल हसन अंसारी बीएड व नौकरी दिलाने के नाम पर कई विद्यार्थियों से लाखों रुपए की ठगी कर चुका है। आरोपी ने दुमका के मिथिलेश कुमार से भी बीएड में नामांकन कराने के नाम पर 1.40 लाख रूपए की ठगी की थी। रुपए देने के बाद भी बीएड में नामांकन नहीं हो पाया। नामांकन नहीं होने पर आरोपी से रूपए की मांग की गई। रुपए देने में आरोपी आना-कानी करने लगा। उसने आरोपी को ऑन लाइन रुपए दिए थे। बार-बार मांगन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.