फरीदाबाद, जनवरी 23 -- पलवल, संवाददाता। होडल थाना इलाका स्थित धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर महिला के खाते से रुपए निकालने का मामला प्रकाश में आया है। थाना पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी जानकारी के अनुसार पांडवन कॉलोनी होडल की मोहन वती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पीएनबी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। वहां मौजूद दो अज्ञात युवकों ने मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और उसे दूसरा कार्ड थमा दिया। महिला के एटीएम बूथ से निकलते ही मोबाइल पर पैसे निकलने के मैसेज आने लगे। आरोपियों ने पहले एटीएम से 10-10 हजार और फिर 5 हजार रुपये करके कुल 25 हजार रुपये निकाले। इसके बाद, ठगों ने किसी स्वाइप मशीन का उपयोग कर खाते से 47 हजार रुपये और उड़ा लिए। इस प्रकार, महिला के खाते से कुल 72 हजार रुपये न...