रुद्रपुर, जून 13 -- किच्छा, संवाददाता। धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक ही भूमि के हिस्से को दोबारा बेचने और जालसाजी का आरोप है। गुरुद्वारा मार्केट, लालकुआं निवासी हरमिंदर सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने वर्ष 2014 में सिरौली स्थित खसरा संख्या 80 अ-मिन में कमल गांधी पुत्र श्यामलाल गांधी से एक प्लॉट खरीदा था, जिस पर तब से उनका कब्जा है। आरोप है कि नगला, पंतनगर निवासी रामाशीष यादव पुत्र बचाऊ लाल यादव ने वर्ष 2013 में इसी खसरा संख्या में 5000 वर्गमीटर भूमि खरीदकर प्लॉटिंग की थी। यह भी पढ़ें- धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा प्लॉटों के सामने 30 फीट चौड़ा रास्ता रजिस्ट्री में दर्ज होने के बावजूद खतौनी में रास्ते का रकबा कम नहीं किया ग...