शामली, मार्च 31 -- शामली। झिंझाना क्षेत्र में धोखाधड़ी कर प्लाट बेचने के मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत सात नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मोहल्ला ब्राह्मणान, झिंझाना निवासी मनोज कुमार मित्तल ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह वर्तमान में शामली शहर की शिव विहार कॉलोनी में परिवार सहित रह रहे हैं। उनकी बलवा गांव में जमीन है, जिस पर वह लंबे समय से काबिज हैं। पीडित ने एसपी को शिकाती पत्र देते हुए बताया की बलवा और दयानंद नगर के कुछ लोगों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया। आरोप है कि जमीन के एक हिस्से को धोखाधड़ी से किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया गया, जबकि न्यायालय पहले ही उक्त भूमि को उनकी बताते हुए किसी भी प्रकार के हस्तक्षेप पर रोक लगा चुका है। मनोज मित्तल का यह भी आरोप है कि वर्ष 2025 में...